भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार-

भौतिक क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार- ऑप्टिकल लेजर भौतिक के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु अमेरिका के आर्थर आस्किन, फ्रांस के जेरार्ड मोउरो तथा कनाडा की डोना स्ट्रीकलैंड को संयुक्त रूप से वर्ष 2018 के लिए भौतिक का नोबेल पुरस्कार दिया गया ।
Royal Swedish Academy of Sciences   द्वारा 2 अक्टूबर 2018 को घोषित यह पुरस्कार 3 वैज्ञानिकों को "लेजर भौतिक के क्षेत्र" में अभूतपूर्व अविष्कार के लिए दिया गया है । 
इन तीन वैज्ञानिकों की खोज से दृष्टिदोष को दूर करने के लिए नेत्र शल्य चिकित्सा में इस्तेमाल किए जाने वाले अत्याधुनिक उपकरणों को ईजाद किए जाने का मार्ग प्रशस्त होगा । 
इन 3 वैज्ञानिकों में से एक डोना स्ट्रीक लैंड, पिछले 55 सालों में भौतिक के लिए पुरस्कृत होने वाली पहली महिला वैज्ञानिक भी हैं। 
आर्थर आस्किन को पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा मिलेगा । जबकि शेष आधा भाग जेरार्ड मोउरो और डोना स्ट्रीक लैंड को संयुक्त रूप से मिलेगा । जेरार्ड मोउरो और डोना स्ट्रीक लैंड ने 'उच्च तीव्रता अल्ट्रा शॉर्ट प्रकाशित स्पंदो को उत्पन्न करने की विधि' विकसित की है ।
यह मानव द्वारा अब तक बनाई गई सबसे छोटी और सबसे तेज लेजर पल्सेज पद्धति ह।ै  वही ऑथर आस्किन ने 'प्रकाशित चिमटी तथा जैविक प्रणालियों में इसके प्रयोग' से जुड़ी खोज की और यह ऑप्टिकल ट्विटर और विषाणु और अन्य जीवित कोशिकाओं को अपने लेजर बीम फिंगर से पकड़ सकने में सक्षम है ।
Posted on by