कोंकण रेलवे परियोजना

भारत के चार दक्षिणी राज्यो-गोवा महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा केरल के बीच न्यूनतम दूरी वाले रेलवे मार्ग द्वारा लिंक प्रदान करने के लिए मार्च, 1990 में कोंकण रेल परियोजना शुरू की गयी थी इस परियोजना में आप्टा और मंगलौर के बीच 760 किलोमीटर की दूरी की रेलवे लाइन है। इस परियोजना का क्रियान्वयन 26 जुलाई 1990 को पंजिकृत कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड द्वारा किया गया था। निगम की कुल इक्विटी में 51प्रतिशत की भागीदारी भारतीय रेलवे की है औऱ शेष 49 प्रतिशत की भागीदारी सम्बद्ध राज्यों की है। परियोजना को लागू किये जाने के 7 वर्षों के बाद 3375 करोड़ रुपये की लागत से 26 जनवरी 1998 से रोहा से मंगलौर तक के पूरे कोंकण रेल मार्ग पर रेल यातायात शुरू हो गया।

760 किलोमीटर  लंबे कोकण रेेेलमार्ग में 82 किमी   लम्बी  32 सुरंगे , 179    बड़े पुल,  56  रेलवे स्टेशन तथा 288 सड़क  क्रासिंग हैं।

Posted on by