नवीन जनसंख्या नीति -2000

भारत सरकार ने 15 फरवरी, 2000 को राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 की घोषणा की। 11 मई , 2000 को देश में एक अरबवें ने जन्म ले लिया और विश्व की जनसंख्या में भारत की जनसंख्या16 प्रतिशत हो गई। अतः 2045 तक भारत की जनसंख्या की वृद्धि को स्थिर करने के उद्देश्य से इस नवीन जनसंख्या नीति  की घोषणा की गई है। इस नीति की प्रमुख  विशेषताऐं निम्नलिखित हैं -

  1.  दो बच्चे के परिवार के नियम के अंतर्गत2045 तक देश की जनसंख्या को स्थिर करना है
  2. लोकसभा की सीटो का पुनर्सिमन 2026 तक टाल दिया गया है। पूर्व में यह  2021 की जनगणना के आधार पर होगा । इसका उद्देश्य जनसंख्या पर अंकुश न लगाने वाले राज्य को हतोत्साहित करना।
  3. जनसंख्या वृद्धि पर   2010 तक 2.1% के आदर्श स्तर पर लाकर पुनर्स्थापना दर एक करना।
  4. छोटे परिवार की नीतियों को आगे बढाने वाली  पंचायतो , जिला परिषद को प्रोत्साहन दिया जायेगा।
  5. छोटे परिवार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम को स्वास्थ्य बीमा योजना,  बालिका समृद्धि योजना,  मातृत्व लाभ योजना जैसे कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।
  6. छोटे परिवार के सिद्धान्त का पालन करने वाले परिवारों के लिए 16 प्रोत्साहन तथा प्रेरक उपायो की घोषणा की गई है।
  7. जनसंख्या नीति के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग के गठन का निर्णय लिया गया है।
Posted on by