रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार-अमेरिकी वैज्ञानिक Frances h Arnold अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक George P Smith तथा ब्रिटिश अनुसंधानकर्ता sir Gregory P winter को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।
यह घोषणा स्वीडन के स्टॉकहोम में स्थित 'रॉयल स्वीडिश अकेडमी आफ साइंसेज' द्वारा 3 अक्टूबर 2018 को की गई प्राइस का आधा हिस्सा Frances h Arnold तथा George p Smith को 'एंजाइम के निर्देशित विकास के लिए' दिया जाएगा । जबकि पुरस्कार राशि का शेष आधा भाग Gregory p vinter को पेप्टाइड्स और एन्टीबाडी के फेज डिस्प्ले के लिए प्रदान किया जाएगा। क्रम विकास के सिद्धांतों का उपयोग कर जैव ईंधन से लेकर औषधि तक प्रत्येक चीज बनाने में इस्तेमाल होने वाले एंजाइम का विकास करने के लिए तीनों वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार हेतु चुना गया है ।
शांति का नोबेल पुरस्कार- युद्ध में हथियार के तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली यौन हिंसा के खिलाफ संघर्षरत कार्यकर्ता "नादिया मुराद और डॉक्टर डेनिस मुकवेगे" को वर्ष 2018 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। यह घोषणा ओस्लो स्थित नार्वे की नोबेल कमेटी द्वारा 5 अक्टूबर 2018 को की गई । इन्हें यह पुरस्कार युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में एक हथियार के रूप में यौन हिंसा के प्रयोग को समाप्त करने के लिए इनके प्रयासों के लिए दिया जाएगा कुछ वर्ष पहले हत्या के प्रयास के बावजूद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डेनिस ने का़गोली महिलाओं की दुर्दशा को उजागर करने के लिए निरंतर अभियान चलाया। डॉक्टर डेनिस ने दुनिया के सबसे अधिक कठिन परिस्थितियों वाले स्थानों में से एक को़गो के बुगावु के ऊपर पहाड़ियों में एक खुले अस्पताल में काम किया जहां वर्षों से कम बिजली या एनेस्थेटिस्ट पर्याप्त नहीं थे । नादिया मुराद, उत्तरी इराक में यजीदी समुदाय के ताल्लुक रखती है। इस्लामिक स्टेट द्वारा यौन दास्तां के विरुद्ध महिलाओं की आवाज बनकर उभरी आईएसआईएस उत्तरी इराक में स्थित उनकी उनकी मातृ भूमि पर कब्जा कर लिया था और वह 2014 में यजीदी अल्पसंख्यक समूह की हजारों अन्य महिलाओं और लड़कियों के साथ उनका भी अपहरण कर लिया गया था ।