अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार -अमेरिका के दो अर्थशास्त्रियों William nordhaus और Paul romer को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई । स्टॉकहोम स्थित 'रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस' द्वारा अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा 8 अक्टूबर 2018 को की गई ।
William nordhaus को यह पुरस्कार 'जलवायु परिवर्तन को दीर्घकालीन समस्टिगत आर्थिक विश्लेषण में एकत्रित करने के लिए' दिया जाएगा जबकि Paul romer (पाल रोमर) को यह पुरस्कार 'दीर्घकालीन समस्टीगत आर्थिक विश्लेषण में तकनीकी नवाचार ओं को एक की कृत्य करने के लिए' प्रदान किया जाएगा । उल्लेखनीय है कि अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार बाकी पुरस्कारों से थोड़ा अलग है,क्योंकि इसकी रचना अल्फ्रेड नोबेल ने नहीं की थी। स्वीडन के सेंट्रल बैंक ने 1969 में इसकी शुरुआत की । इसके लिए विजेता का चुनाव भी हर साल नोबेल कमेटी ही करती ह ।ै
नोबेल समिति द्वारा इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाने का फैसला किया गया है। पिछले 70 साल में ऐसा पहली बार है,कि साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा । गौरतलब है कि स्वीडन में सांस्कृतिक गतिविधियों का बड़ा चेहरा माने जाने वाले फ्रांसीसी नागरिक ज्या - क्लाउड आर्नोल्ट यौन आरोपों और वित्तीय अपराध के आरोप से घिरे है । जिसके कारण अकादमी की छवि को बेहद नुकसान पहुंचा ।
नोबेल शांति पुरस्कार को छोड़कर सभी नोबेल पुरस्कार स्वीडन के स्टॉकहोम में प्रदान किए जाते हैं। जबकि नोबेल शांति पुरस्कार नार्वे के ओस्लो में प्रदान किया जाता है।
जब अलफ्रेड नोबेल जीवित है तब नार्वे और स्वीडन 1905 तक एक ही साम्राज्य के भाग थे। नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा प्रत्येक वर्ष अक्टूबर महीने की शुरुआत में की जाती है । इसके लगभग 2 माह बाद, 10 दिसंबर को उन्हें स्वीडन के राजा द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है । पुरस्कार राशि के तहत विजेताओं को एक नोबेल डिप्लोमा कार्ड, 1 पदक और 9 मिलीयन क्रोनर की धनराशि प्रदान की जाती है।