अपने लक्ष्य की तैयारी करना

    तय करें- आप क्या हासिल करना चाहते हैं--

   दूसरे लोग आप से क्या कराना चाहते हैं, इस बारे में ना सोचें। अपने लक्ष्य, सिर्फ़ अपने लिए ही बनाए, जब आप के लक्ष्य व्यक्तिगत रूप से सार्थक होते हैं, तो आप के इन्हें प्राप्त करने की संभावना भी बढ़ जाती है।

    अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता दे, तय करे कि अपको सबसे पहले क्या चाहिए उसी पर फोकस करे और उसी को हासिल करें।
    यह लक्ष्य बनाने और उन्हें पाने की प्रक्रिया का सबसे कठिन दौर होता है। आप क्या चाहते हैं? इस का जवाब आप की आंतरिक और बाहरी प्रेरणाओं का मिला जुला रूप होता है। अपना एक लक्ष्य पाएँ जो आप के जीवन में संतुलन बना सके -- ऐसे लक्ष्य बनाएँ जिनसे आप को और आप के आसपास के लोगों को खुशी और लाभ प्राप्त हो ।
    खुद से कुछ सवाल करें, जैसे कि "मैं अपने परिवार और दुनिया को क्या देना चाहता हूँ?" या फिर "मैं किस तरह से आगे बढ़ना चाह रहा हूँ?' ये सवाल आप को लक्ष्य पाने की दिशा निर्धारित करने में मदद करेंगे।
 

Posted on by