राजस्थान में जीका वायरस -

राजस्थान के जयपुर में हाल ही में जीका वायरस के 140 मामले सामने आने के बाद गुजरात में भी ऐसा मामला सामने आया है ।

गुजरात में यह मामला राज्य के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद के अमराईवाडी इलाके में सामने आया है । इसी के चलते अमराईवाडी समेत अन्य इलाकों में मच्छरों के लार्वा  खत्म करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है । 
जीका वायरस का भारत में पहला मामला भी गुजरात के अहमदाबाद में ही जनवरी 2017 में आया था ।
दूसरा ऐसा मामला तमिलनाडु में जुलाई 2017 में मिला था हाल ही में भारत इमेजिका का तीसरा प्रकोप 23 सितंबर 2018 के बाद से अक्टूबर 2018 के आखिरी तक राजस्थान के जयपुर में दर्ज किया गया ।

राजस्थान में आये जीका वायरस के प्रकोप में अक्टूबर 2018 के अंत तक 140 से अधिक व्यक्ति संक्रमित पाए गए । उल्लेखनीय है कि जयपुर में जीका वायरस का पहला मामला शास्त्री नगर क्षेत्र से सामने आया था । इसके बाद सिंधीकैंप क्षेत्र में भी इसके मरीज पाए गए ।  जबकि राजस्थान की राजधानी जयपुर में जीका वायरस का पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार में 330 टीमें तैनात की है। जयपुर में एक लाख से अधिक घरों में सर्वे एवं  जांच संपन्न की गई है तथा मौके पर आए पाए गए लार्वा को नष्ट किया गया । हालाकि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( ICMR ) की निगरानी प्रणाली के माध्यम से जयपुर में इस बीमारी के प्रकोप की जानकारी मिली थी । राजस्थान में 17 अक्टूबर 2018 को जीका वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या जैसे सबसे अधिक हुई केंद्र सरकार ने इसे नियंत्रित करने के लिए राज्य में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( ICMR ) की एक टीम गठित कर टीम को राजस्थान भेजा ।

Posted on by