सामयिकी- 25 नवम्बर 2018

  • हाल ही में "छठा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप खिताब" 'मैरीकॉम' ने जीता है। मैरी कॉम 'मणिपुर' की है। इन्हें बीएसएनएल का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है।
  • हाल ही में "इंडिया स्कल्स रिपोर्ट 2019" के अनुसार रोजगार दर में 'आंध्रप्रदेश' शीर्ष पर रहा है।
  • हाल ही में यूनिसेफ ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के यूथ एडवोकेट के रूप में 'नाहिद आफरीन' को नामित किया है। यह मात्र 17 साल की गायिका है।
  • 2019 में वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस "ओंन यंग हेल्थ" की मेजबानी भारत करेगा।
  • हाल ही में "झारखंड दिवस" 'गोवा' में मनाया गया है। यह 24 नवंबर को मनाया गया है। (झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर को मनाया जाता है।)
  •  हाल ही में 'उस्ताद इमरत खान' का निधन हुआ है, वे एक संगीतकार थे। 83 वर्ष की उम्र में अमेरिका में उनका निधन हो गया।।
  • हाल ही में "बालियात्रा उत्सव" का उद्घाटन "ओडिशा" में किया गया है। समुद्री महिमा का जश्न मनाने के लिए इस उत्सव का आयोजन किया जाता है। यह जश्न नाविकों को समर्पित किया जाता है।
  • हाल ही में "जंगल महल उत्सव" का उद्घाटन 'कोलकाता' में किया गया है। जंगल महल क्षेत्र की संस्कृति और विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए और लोकप्रिय बनाने के लिए जंगलमहल उत्सव का आयोजन किया जाता है। पश्चिमी मिदनापुर, झारग्राम और परोलिया यह पश्चिम बंगाल के जिले हैं, और इन जिलों में जो जंगली क्षेत्र है उनको मिला कर कहा जाता है।
  • हाल ही में "झिड़ी मेला" का उद्घाटन जम्मू कश्मीर में किया गया है। इसका उद्घाटन जम्मू के गवर्नर 'सत्यपाल मलिक' ने किया। बाबा जित्तो को सहादत देने के लिए मेला का आयोजन किया जाता है। बाबा जीत्तो एक किसान थे, और उन्होंने जमींदारों की दमनकारी नीति का विरोध किया था। आजीवन इनका विरोध करते हुए निधन हो गया।
  • हाल ही में "अपोलो टायर्स" का ब्रांड एंबेस्डर 'सचिन तेंदुलकर' को नियुक्त किया गया है। अपोलो टायर्स का हेड क्वार्टर गुड़गांव में है।
  • हाल ही में FIAPF (international federation of film producer association) पुरस्कार 'नन्दिता दास' को दिया गया है।
  • हाल ही में संदीप माइकल का निधन हुआ है। वह हॉकी के एक खिलाड़ी थे। इनका मात्र 33 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
Posted on by