सामयिकी- 26 नवम्बर 2018

  • हाल ही में महिलाओं के प्रति "हिंसा उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस" 25 नवंबर को मनाया गया है।
  • हाल ही में फसल बीमा के लिए "रिमोट सेंसिंग लैब" की स्थापना HDFC ERGO  ने की है। रिमोट सेंसिंग लैब में सेटेलाइट से यह पता लगाया जाएगा की फसल को कितना नुकसान हुआ है,और उसके हिसाब से उसे बीमा का पैसा दिया जाएगा।
  • हाल ही में j & k  बैंक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई बना है।
  • हाल ही में आयोजित भारत चीन वार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व 'अजीत डोभाल' ने किया है।
  • हाल ही में "रेडियो कश्मीर इन टाइम्स ऑफ पीस इन वॉर" पुस्तक केंद्रीय मंत्री 'डॉ जितेंद्र सिंह' ने लॉन्च की है। इस पुस्तक के लेखक 'राजेश भट्ट' हैं।
  • हाल ही में 'क्वाड्री साइकल' को गैर परिवहन वाहन भारत सरकार ने घोषित किया है।
  • हाल ही में आंध्र प्रदेश ने 'भूदार पोर्टल' लॉन्च किया है। भूधार पोर्टल ने 11 डिजिट का एक नंबर दिया जाएगा और विशिष्ट पहचान संख्या वाले लोग को भूमि उपलब्ध कराया जाएगा।
  • हाल ही में उत्तर प्रदेश के 'भदोही' जिले को निर्यात उत्कृष्टता का टैग दिया गया है। यहां हाथ से बने कालीन का निर्यात होता है।
  • हाल ही में भारत सरकार ने गैर बासमती चावल के निर्यात पर 5% सब्सिडी की घोषणा की है।
  • हाल ही में प्रतिष्ठित "लोरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड" का नवां संस्करण 'मोनैको' में आयोजित किया जायेगा। लारियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड को 'खेलो का ऑस्कर' कहा जाता है।
  • हाल ही में 'पश्चिम बंगाल' ने भूमि सुधार विधेयक पारित किया है।
  • हाल ही में मानव संसाधन मंत्रालय ने IIC (institution innovation council) कार्यक्रम शुरू किया है। स्टूडेंट्स के दिमाग में जो नए-नए आईडिया आते हैं उन्हें इकट्ठा करने के लिए और बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।
Posted on by