1857 का विद्रोह - 11

            " 1857 के विद्रोह का स्वरूप "

     1857 के विद्रोह के स्वरूप के विषय में विद्वानों तथा इतिहासकारों में काफी मतभेद है अधिकांश अंग्रेज इतिहासकार इसे केवल सैनिक विद्रोह मानते हैं परंतु अधिकांश भारतीय इतिहासकार 1857 की क्रांति को भारत की स्वतंत्रता का प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम मानते  हैं 1857 के विद्रोह के स्वरूप के विषय में निम्नलिखित मत प्रकट किए जाते हैं -

1- 1857 का विप्लव एक सैनिक विद्रोह

2- मुसलमानों का षड्यंत्र

3- क्रांति की सामन्ती  रूप

4- सन 1857 की  क्रांति भारतीय स्वतंत्रता का पहला संग्राम 

       1857 के विद्रोह को भारतीय स्वाधीनता का युद्ध कहे जाने के कारण -

1- यह क्रांति एक निश्चित आधार पर की गई थी इसका प्रमुख उदेश अंग्रेजों को भारत से निकाला था इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए भारतीय सेना में लाल कमल का फूल घुमाकर क्रांति का संदेश दिया गया था कि हम को स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए रक्त बहाना होगा ।

2- इस क्रांति में हिंदू और मुसलमान दोनों में ही मिलकर काम किया था इसमें संप्रदायिकता को कोई स्थान नहीं दिया गया था ।

3- मुगल सम्राट बहादुर शाह के द्वारा राजपूत राजाओं के नाम लिखित पत्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के द्वारा अंग्रेजों को भारत से बाहर निकालने की बात की पुष्टि करता है मुगल सम्राट ने लिखा था " कि मेरी हार्दिक इच्छा है कि किसी प्रकार किसी भी प्रकार अंग्रेजों को भारत से बाहर निकाल दिया जाए मेरी इच्छा भारत पर शासन करने की नहीं है  आप सभी देसी राजा दुश्मन को देश के बाहर निकालने के लिए लोहा ले तो मैं अपनी शाही सारी शक्ति और अधिकार देसी नरेशों कि किसी संघ के हाथ कर देने को तैयार हूं " ।

4- क्रांति के शुरू में ही दिल्ली की स्वाधीन होते ही सम्राट बहादुरशाह ने घोषणा की थी जिसमें उसने स्वाधीनता प्राप्त करने के लिए भारत वासियों से अपील की थी उसने कहा था " हिंदुस्तान के निवासियों अगर हम निश्चय कर लें तो बात ही बात में दुश्मन का अंत कर सकते हैं हम दुश्मन का नाश कर डालेंगे और अपने धर्म  को जो हमें प्राणों से भी अधिक प्रिय है खतरे से बचा लेंगे अंग्रेज हिंदुओं और मुसलमानों को परस्पर फूट डालने का प्रयास करेंगे अतः उनके जाल में ना फंसे अपने आंतरिक मतभेदों को भूल कर इस समय एक झंडे के नीचे इकट्ठे हो जाओ जो इस राष्ट्रीय संग्राम का विरोध करेगा उसे आत्महत्या का पाप लगेगा " ।

Posted on by