जो नदी दो या दो से अधिक देशों से होकर प्रवाहित होती है उसे अंतरराष्ट्रीय नदी कहते हैं भारत की प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय नदियाँ सिन्धु , झेलम चिनाब , रावी , सतलज , काली , गण्डक, कोसी , तिस्ता , ब्रह्मपुत्र इत्यादि हैं।
इनके जल पर भारत एवं तत्सम्बन्धित पड़ोसी देश का अधिकार है । इस संदर्भ में सिन्धु नदी के जल के बंटवारे को लेकर भारत पाकिस्तान के बीच सन 1960 में एक सिन्धु समझौता हुआ । आज भारत की अंतर्राष्ट्रीय नदियों के प्रमुख विवादास्पद बिंदु निम्न हैं :-
- भारत पाकिस्तान के मध्य सिन्धु विवाद , भारत पाकिस्तान के मध्य झेलम नदी पर तुलबुल नौकायन परियोजना । चिनाब नदी की बगलिहार तथा झेलम नदी की किशनगंगा विवाद।
- भारत नेपाल के बीच महाकाली विवाद जिसके निस्तारण एवं विकास हेतु दोनों के बीच 1996 मे सन्धि हुआ।
भारत बांग्लादेश के बीच गंगा जलविवाद (फरक्का बैराज विवाद) , भारत व चीन के मध्य ब्रह्मपुत्र पर चीन द्वारा बनाये जा रहे बृहद बांध एवं ब्रह्मपुत्र का मार्ग मोड़ने की सम्भावना को लेकर भारत चीन जलविवाद उतपन्न होने की आशंका है । भारत मे अधिकांश नदियाँ दो राज्यो से होकर बहती हैं जिन्हें अंतर्राज्यीय नदी कहते हैं । सिंचाई हेतु इन नदियों के जल के बंटवारे को लेकर सम्बन्धित राज्यो के मध्य विवाद उत्पन्न होते हैं।