राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन

क्लाइमेट चेंज पर प्रधानमंत्री परिषद ने 3 अगस्त 2009 को राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन को मंजूरी प्रदान की गई। यह राष्ट्रीय क्लाइमेट चेंज के आठ मिशनों में मंजूरी प्राप्त करने वाला प्रथम मिशन है। इस मिशन के प्रमुख लक्ष्य निम्नलिखित हैं :-

  1.  वर्ष 2020 तक 20,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन एवं विकास।
  2. यह सुनिश्चित करना कि वर्ष 2012 तक प्रत्येक सरकारी  भवनों में सौर पैनल लगा हो। 
  3. सूक्ष्म वित्तीय कार्यक्रम को विकसित करना जो वर्ष 2020 तक 2 करोड़ परिवारों को सौर प्रकाश के लिए प्रेरित कर सके ।
  4. ऐसी प्रणाली विकसित करना जो किसी परिवार के सौर पैनल द्वारा अधिशेष सौर ऊर्जा के ग्रिड में ट्रांसफर का वित्तीय भुगतान कर सके।

भारत की पहली सौर ऊर्जा इकाई की स्थापना पंजाब के अमृतसर में की गई है। इसकी स्थापना क्षमता 2 मेगावाट है। यह भारत सरकार के सोलर मिशन लक्ष्य की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्लांट की स्थापना अमेरिकन कम्पनी   एम्योर पावर  के द्वारा किया जा रहा है।

Posted on by