इमारतों में ऊर्जा दक्षता को बढ़ाने हेतु, कचरा प्रबंधन एवं लोग परिवहन के माध्यम से निवास को सतत बनाने के लिए एक नेशनल मिशन फॉर सस्टेनेबल हैबिटेट को प्रारंभ किया जाएगा यह मिशन 3 नवीन सपेप्स के माध्यम से ऊर्जा दक्षता , जो शहरी ढांचा एवं शहरी नवीकरण का प्रमुख अवयव है , को बढ़ावा देगा।
- एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड जो नई एवं बड़े व्यापारी इमारतों के निर्माण की रूपरेखा से संबंधित है, जिससे इन इमारतों को उनकी ऊर्जा आवश्यकता के अनुकूल बनाया जाएगा साथ ही साथ पुरानी इमारतों को भी ऊर्जा आवश्यकता के अनुकूल बनाया जाएगा ।
- पदार्थों का पुनर्चक्रण और शहरी कचरा प्रबंधन सतत पारिस्थितिकी आर्थिक विकास का एक प्रमुख अवयव है, विकसित देशों की अपेक्षा भारत में कचरा पुनर्चक्रण का औसत अत्यधिक है। ऐसी तकनीक के विकास पर बल देने की आवश्यकता है जिससे कचरे से ऊर्जा उत्पादित की जा सके।
- इस राष्ट्रीय मिशन में जैव रासायनिक संरक्षण गंदे पानी के प्रयोग, सीवेेेज प्रयोग और जहां कहीं भी संभावना हो वहां पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने हेतु , एक विस्तृत अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम को शामिल किया जाएगा ।
- बेहतर शहरी नियोजन और निश्चित रूप से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग दीर्घावधि परिवहन योजनाएं बनाने से मध्यम व छोटे शहरों का विकास का कार्य आसान हो जाएगा। जो बेहतर और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सुविधा सुनिश्चित करेगा इसके साथ ही मिशन भविष्य में जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलता प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल देता है यह अनोखा आधारभूत संरचना में लचीलापन की वृद्धि करके समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन में सुधार करके और मौसम संबंधी सूचना प्रणाली को बेहतर बनाकर कर सकेंगे। क्षमता में वृद्धि करना इस मिशन का एक प्रमुख अवयव होगा।