मैन बुकर पुरस्कार -2018-

मैन बुकर पुरस्कार -17 अक्टूबर 2018 को उत्तरी आयरलैंड की लेखिका एना बर्नस को उसके उपन्यास ' मिलकमैन ' के लिए मैन बुकर पुरस्कार दिया गया।
वह उत्तरी आयरलैंड की पहली लेखिका है । मिल्कमैन उपन्यास में उत्तरी आयरलैंड की राजनीतिक उथल-पुथल के बीच एक युवती और एक शादीशुदा व्यक्ति के प्रेम प्रसंग का वर्णन किया गया है । 
बेलफास्ट मे जन्मी एना बर्नस इस पुरस्कार को पाने वाले 17 वीं महिला है । मिल्कमैन इसका तीसरा उपन्यास है । 
मैन बुकर पुरस्कार विजेता तय करने के लिए बनी समिति के अध्यक्ष क्वाम एंथनी ने कहा कि ' मिल्कमैन ' निष्ठुरता, यौन अतिक्रमण और प्रतिरोध की कहानी है, जिसे व्यंग मिश्रित हास्य से बुना गया है और अपने खिलाफ ही बटें समाज की पृष्ठभूमि में रचा गया है ।
यह ब्रिटेन का सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार है। इसकी स्थापना 1969 में इंग्लैंड की बुकर मैकोनल कंपनी द्वारा की गई थी। 
पहला मैन बुकर पुरस्कार पीएच न्यूबी को 'समथिंग टू आंसर फॉर'  के लिए दिया गया था । इस पुरस्कार विजेता को 52500 पाउंड कुल मिलाकर 50.8 लाख रूपय की पुरस्कार राशि दी जाती है ।
Posted on by