मैं नहीं हम पोर्टल -

  • मै नहीं हम ' पोर्टल -24 अक्टूबर 2018 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'मैं नहीं हम' पोर्टल लांच किया ।
  • यह पोर्टल सेल्फ 4 सोसायटी की टीम पर कार्य करता है । साथ ही इसकी सहायता से आईटी पेशेवरों और संगठनों को सामाजिक सरोकार की दिशा में काम करने के लिए एक मंच मिलेगा ।
  • ' मैं नहीं हम ' पोर्टल के माध्यम से समाज के कमजोर तबके को प्रौद्योगिकी का उपयोग कर सेवा में मदद मिलेगी। साथ ही साथ यह पोर्टल समाज हित में काम करने के प्रति उत्साहित लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करेगा ।
  • उल्लेखनीय है कि , यह पोर्टल डिजिटल भारत का एक हिस्सा है। जिसके जरिए सामान्य जनता को आईटी के जरिए एक मंच पर लाया जा सकता है । इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बिना कागज इस्तेमाल किए सरकारी सेवाएं इलेक्ट्रॉनिक रूप से जनता तक पहुंच सके इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हाई स्पीड इंटरनेट का विकास करना भी है  
Posted on by