लोग आपस में अपनी बात कहने या एक दूसरे तक कोई सूचना पहुंचाने के लिए भिन्न-भिन्न माध्यम की सहायता लेते हैं । यह माध्यम निम्नलिखित हो सकते हैं- ध्वनि, दृश्य, प्रतीक, शब्द, एनीमेशन, इत्यादि ।मल्टीमीडिया अपनी बात या सूचना को एक से अधिक माध्यम का उपयोग कर दूसरे तक पहुंचाना है। दूसरे शब्दों में शब्द, ध्वनि, ग्राफिक्स तथा एनीमेशन का एक साथ संपादित होना मल्टीमीडिया है । एक मल्टीमीडिया आधारित कंप्यूटर में सारे आवश्यक हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर होने चाहिए जो इन सारे कार्यों को एक साथ करने में सक्षम हो सके ।
मल्टीमीडिया सिस्टम के लिए आवश्यक हार्डवेयर एंड सॉफ्टवेयर--
1- ग्राफिक्स एक्सलेटर कार्ड
2-सीडी रोम ड्राइव
3-साउंड कार्ड
4-माइक्रोफोन तथा कैमरा
5-मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर
मल्टीमीडिया का उपयोग--
मल्टीमीडिया का उपयोग निम्नलिखित क्षेत्र में होता है - 1-शिक्षण प्रशिक्षण देने में
2-व्यापार में
3-मनोरंजन में
4-विज्ञान में