वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 1 फरवरी 2018 को लोकसभा में वर्ष 2018 - 19 का आम बजट पेश किया या भाजपा सरकार का चौथा पूर्ण बजट है ।
बजट 2018 19 से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं -
इनकम टैक्स की दरों में कोई बदलाव नहीं छूट की सीमा पहले की तरह ढाई लाख रुपए।
म्यूच्यूअल फंड से होने वाली कमाई पर 10% टैक्स लगेगा।
शिक्षा और स्वास्थ्य पर लगने वाला शेष 3% से बढ़कर 4% हुआ है ।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा पर छूट बढ़कर ₹50000 हुई है ।
इनकम टैक्स में स्टैंडर्ड डिडक्शन छूट को ₹10000 से बढ़ाकर ₹40000 किया गया ।
वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न जमाओ पर मिलने वाले ₹50000 तक के ब्याज पर कर छूट मिलेगी , पहले यह सीमा ₹10000 थी ।
जमा राशि पर मिलने वाली छूट को ₹10000 से बढ़ाकर ₹50000 किया गया ।
ढाई करोड़ रुपए तक के टर्नओवर वाली कंपनियों को 25% कॉरपोरेट टैक्स देना होगा ।
ढाई करोड़ वेतनभोगी व पेंशन भोगियों को मानक कटौती का लाभ मिलेगा ।
गांव में इंटरनेट की विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपए खर्च किए गए जाएंगे इसके अलावा पांच लाख हॉटस्पॉट बनाए जाएंगे ।
टैक्स देने वाले लोगों की संख्या में 19.25 लाख का इजाफा हुआ ।
काले धन के खिलाफ मुहिम चलाने की वजह से टैक्स कालेधन में 90 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी ।
उड़ान योजना के के तहत 600 नए हवाई अड्डे बनाए जाएंगे जिससे हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज की यात्रा कर सकें ।
गरीबों को मुफ्त मिलेगी डायलिसिस की सुविधा ।
एक लाख ग्राम पंचायतें हाई स्पीड ब्रॉडबैंड से जोड़ी जाएंगी ।
सांसदों का वेतन तय करने के लिए नया कानून बनाया जाएगा हर 5 साल में इस कानून की समीक्षा होगी ।
14 सरकारी कंपनियां शेयर बाजार में आएंगी ।
गोल्ड के लिए बनाई जाएंगी नई पॉलिसी इस नीति से गोल्ड लाने और ले जाने में आसानी होगी ।
सरकारी कंपनियों के शेयरों को बेचकर 2018 - 19 में इसमें 80 हजार करोड रुपए जुटाए जाएंगे ।
भारत माला प्रोजेक्ट के अंतर्गत 9000 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग को को पूरा करने का विश्वास व्यक्त किया गया है।
100 स्मारकों को आदर्श बनाया जाएगा ।