प्रकाश का अपवर्तन

प्रकाश का अपवर्तन(reflection of light)  जब प्रकाश की किरणें एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी माध्यम में प्रवेश करती है, तो दोनों माध्यमों को अलग करने वाले तल पर अभिलंबवत आपाती होने पर बिना मुड़े सीधे निकल जाती है, परंतु तिरछी‌ आपाती होने पर  अपनी दिशा से विचलित हो जाती है। इस घटना को प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं

जब प्रकाश की कोई किरण विरल माध्यम (rarer medium) से सघन माध्यम (denser medium) (जैसे हवा से पानी) में प्रवेश करती है, तो वह दोनों माध्यमों के पृष्ठ पर खींचे गए अभिलंब की ओर झुक जाती है जब किरण संघनन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करती हैं तो वह अभिलंब से दूर हट जाती हैं लेकिन जो किरण अभिलंब के समानांतर प्रवेश करती हैं, उनके पथ पर कोई परिवर्तन नहीं होता व बिना झुके सीधी निकल जाती हैं ।

Posted on by