विश्व के अधिकतम देशों पर राज्य करने वाला देश ब्रिटिश राज्य अर्थात इंग्लैंड की क्रांति ।।

इंग्लैंड की क्रांति

राजा एवं संसद के बीच संघर्ष के परिणाम स्वरुप 17 वी शताब्दी में इंग्लैंड की क्रांति हुई । इंग्लैंड के राजा हेनरी प्रथम नें 11 वीं शताब्दी में एक परिषद बनाई थी जिसमें सामन्त वर्ग के मुख्य व्यक्ति एवं चर्च के प्रमुख पादरी शामिल किए गए । 13वीं शताब्दी तक आते-आते परिषद को संसद कहा जाने लगा ।
 संसद के विकास में दूसरा महत्वपूर्ण परिवर्तन 1215 ई. में हुआ जब राजा जाॅन ने इंग्लैंड के बैरनों की मांगों को मैग्नाकार्टा नाम के अधिकार पत्र के द्वारा स्वीकार कर लिया ।
 ‎ 13वीं शताब्दी में हेनरी तृतीय के राज्य काल में करों के प्रश्न पर एक युद्ध हुआ जिसमें विद्रोह के नेता साइमन माउंट फोर्ट थे ।
 ‎अगस्त 1642 ईसवी में चार्ल्स प्रथम के समय इंग्लैंड में गृह युद्ध का आरंभ हुआ जो अगले 5 वर्षों तक चलता रहा । अंततः संसद की विजय हुई और चार्ल्स प्रथम को बंदी बना लिया गया तथा 1649 ईसवी में उसे फांसी दे दी गयी । संसद में एक गणतंत्र राज्य की स्थापना की ।
 ‎1688 ईस्वी में जेम्स द्वितीय के समय इंग्लैंड में 'गौरवपूर्ण क्रांति' (रक्तहीन क्रांति) हुई । जिसके फलस्वरूप संसद नें पूर्ण रूप से राजतंत्र पर विजय प्राप्त कर ली तथा 1689 ईसवी में 'बिल आफ राइट्स' पारित किया ।

Posted on by