निपाह वायरस : लक्षण एवं बचाव

- निपाह वायरस संक्रमण के शुरुआती लक्षणों में बुखार, सिर दर्द ,उल्टी होना ,चक्कर आना जैसी समस्याएं शामिल है । इन शुरुआती लक्षणों के बाद मरीज का दिमागी संतुलन बिगड़ने लगता है, या उसकी चेतना में गिरावट आने लगती है, जो गंभीर इंसेफेलाइटिस की स्थिति को प्रदर्शित करता है इसके बाद मरीज कोमा में चला जाता है और उसकी मौत तक हो जाती है।

- निपाह वायरस की पहचान हुए लगभग 2 दशक बीत चुके हैं ,लेकिन अभी तक इसके उपचार के लिए ना तो कोई कारगर दवाई बनाई जा सकती हैं ,और ना ही ऐसा टीका बन पाया है ,जो इस बीमारी को पनपने ही ना दे इन कारणों के चलते फिलहाल इस जानलेवा वायरस से बचने का एकमात्र उपाय सावधानी बरतना ही है  ।

Posted on by