-प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित कराना है ।
-निवेश राशि में वृद्धि से यह सुरक्षा और अधिक प्रभावी हो सकेगी
महत्वपूर्ण तथ्य ➡
- 2 मई 2018 को इस योजना में निवेश की अधिकतम राशि को ₹750000 से बढ़ाकर ₹1500000 कर दिया गया है, और न्यूनतम राशि ₹100050 ही है ,योजना के प्रारंभ में निवेश की न्यूनतम राशि ₹150000 का अधिकतम ₹750000 रखी गई थी।
- नए प्रावधान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली न्यूनतम पेंशन ₹1000 अधिकतम पेंशन ₹10000 होगी।
- जबकि पुराने प्रावधान के तहत न्यूनतम पेंशन ₹1000 व अधिकतम ₹5000 थी।
- इसके अतिरिक्त योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि को 4 मई 2018 से बढ़ाकर 31 मार्च 2020 तक कर दिया गया है।
- इस योजना का शुभारंभ केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा 21 जुलाई 2017 को किया गया था।
- यह भारत सरकार की एक पेंशन योजना है ,इसके लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक हैं , यह योजना 10 वर्ष की अवधि के लिए 8% प्रतिवर्ष मासिक रिटर्न पर आधारित सुनिश्चित पेंशन उपलब्ध कराती है ।
- इस योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा किया जा रहा है , भुगतान पेंशन के रूप में मासिक त्रैमासिक अर्धवार्षिक किया वार्षिक आधार पर किया जाएगा ।
- मार्च 2018 तक प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत लाभ लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 223000 हो गई है।