सामयिकी- 02 दिसम्बर 2018

  •  हाल ही में "विश्व एड्स दिवस" 1 दिसंबर को मनाया गया है। इस बार इसकी थीम- नो योर स्टेटस थी। (1 दिसंबर को बीएसएफ बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की स्थापना हुई थी, इसलिए 1 दिसम्बर को BSF दिवस भी मनाया जाता है।)
  • हाल ही में ISSF द्वारा शूटिंग के सर्वोच्च सम्मान से 'अभिनव बिंद्रा' को सम्मानित किया गया है।
  • हाल ही में "गंगा संग्रहालय" विकसित करने के लिए सरकार ने 'दिल्ली' में कार्यशाला आयोजित की है।
  • हाल ही में 'आन सान सूकी' को "फ्रीडम ऑफ पेरिस" अवार्ड से वंचित किया गया है।
  • हाल ही में अनाथ बच्चों की तस्करी की दासता के रूप में मान्यता देने वाला पहला देश 'ऑस्ट्रेलिया' बना है।
  • हाल ही में USA देश के पूर्व राष्ट्रपति का निधन हुआ है। 94 वर्ष की उम्र में  इनका निधन हुआ।
  • हाल ही में "फोर्ब्स अमेरिका टेक 2018" में शीर्ष 50 महिलाओं में 4 भारतीय मूल की महिलाओं को शामिल किया गया है। चार महिलाओं के नाम है- नेहा नारखेड़े, कामाक्षी शिवराम कृष्णन, पद्मश्री वारियर, कोमल मंगलानी।
  • हाल ही में CII एग्रो टेक इंडिया के 13वें संस्करण का उद्घाटन 'चंडीगढ़' में किया गया है। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति 'रामनाथ कोविंद' ने किया है।
  • हाल ही में "19वें हार्नबिल फेस्टिवल" का उद्घाटन 'नागालैंड' में किया गया है। गृह मंत्री 'राजनाथ सिंह' ने इसका उद्घाटन किया। नागालैंड की संस्कृति का प्रचार प्रसार करने के लिए इस फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया।
  • हाल ही में 'केशव गिंडे' को "पंडित भीमसेन जोशी पुरस्कार" से सम्मानित किया जाएगा। यह एक प्रसिद्ध बांसुरी वादक हैं।
  • हाल ही में जारी "वैश्विक पोषण रिपोर्ट" के अनुसार भारत में 46 मिलीयन बच्चे कुपोषित हैं।
  • हाल ही में महिला को सेना प्रमुख नियुक्त करने वाला एकमात्र NATO देश "स्लोवेनिया" बना है।
Posted on by