37 वां अधिवेशन 1922 ;-
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन बिहार के गया में आयोजित किया गया था । जिसकी अध्यक्षता सी आर दास ने की थी ।
• इस अधिवेशन में कांग्रेस के परिवर्तनवादी गुट जिसका नेतृत्व सी आर दास कर रहे थे, ने काग्रेस के कौंसिल में प्रवेश लेने की बात की लेकिन अपरिवर्तन वादियो ने इसका विरोध किया परिणाम स्वरूप 1 जनवरी 1923 ईस्वी को स्वराज पार्टी का जन्म हुआ ।
• कांग्रेस ने अपने इस अधिवेशन में एटक(AITUC) के बनने का स्वागत किया तथा कई कांग्रेसी नेताओं की एक समिति, एटक की मदद के लिए बनाई ।
34 वां अधिवेशन 1918
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 34 वां अधिवेशन 1918 में दिल्ली में आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता पंडित मदन मोहन मालवीय जी ने की थी ।
• इस सम्मेलन में कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधित्व की मांग की, तथा तिलक, गांधी और सैयद हसन इमाम को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया ।
• इस अधिवेशन के अध्यक्ष तिलक चुने गए थे, लेकिन अध्यक्षता पंडित मदन मोहन मालवीय ने की । इसका कारण यह था, कि तिलक वेलेंटाइन शिरोल के विरुद्ध मानहानि के मुकदमे की पैरवी करने इंग्लैंड चले गए थे ।