विश्व के प्रमुख नगर (भाग-2)

किरकुक इराक में स्थित तेल उत्पादक केंद्र है। 

ओसाका होंशु द्वीप अवस्थित जापान का प्रमुख नगर है इसे जापान का मैनचेस्टर कहा जाता है।

लंदन टेम्स नदी के तट पर स्थित है यह यूनाइटेड किंगडम की राजधानी है।

वारसा पोलैंड की राजधानी है जो विस्तुला नदी के तट पर स्थित है।

कोपनहेगन (डेनमार्क की राजधानी) जीलैंड द्वप पर स्थित है यह बाल्टिक सागर की कुंजी के नाम से प्रसिद्ध है ।

वियना डेन्यूब नदी के तट पर स्थित है।

रोम (इटली की राजधानी) टाइबर नदी के तट पर स्थित है।

पेरिस सीन नदी के तट स्थित है।

बाकू कैस्पियन सागर के तट पर स्थित अजरबैजान की राजधानी है।

बेलग्रेड (सर्बिया की राजधानी) डेन्यूब नदी के तट पर स्थित है।

शेफील्ड ब्रिटेन का प्रमुख औद्योगिक नगर है।

सेंटपीटर्सवर्ग रूस का महत्वपूर्ण नगर है।

हैंबर्ग एल्ब नदी के तट पर स्थित जर्मनी का औद्योगिक नगर है।

कील जर्मनी का बंदरगाह है।

क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड का नगर है।

डार्विन नगर को ऑस्ट्रेलिया का मुख्य द्वार भी कहा जाता है।

पर्थ ऑस्ट्रेलिया एवान नदी के तट पर स्थित है ।

आकलैंड न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा नगर व बंदरगाह है।

एलिस स्प्रिंग्स ऑस्ट्रेलिया में स्थित है यहां तेल एवं गैस के विशाल भंडार है।

अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।

तिब्बत की राजधानी ल्हासा विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित नगरों में से एक है।

न्यूफाउंडलैंड कनाडा में स्थित है।

सनसिटी दक्षिण अफ्रीका में अवस्थित है।

 एथेंस ग्रीस में अवस्थित सबसे बड़ा नगर है।

कांगो अफ्रीका महाद्वीप पर स्थित है।

Posted on by