भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कुछ अधिवेशन तथा उनका संक्षिप्त परिचय । भाग -2

44 वां अधिवेशन 1929

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 44 वां अधिवेशन लाहौर में आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था । इसी अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरू प्रथम बार कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे ।
• इस अधिवेशन में कांग्रेस ने पूर्ण स्वाधीनता का प्रस्ताव पास किया । जिसमें कहा गया था, कि "कांग्रेस विधान की धारा 1 में 'स्वराज' शब्द का अर्थ पूर्ण स्वाधीनता होगा"।
• ‎सविनय अवज्ञा आंदोलन का स्वरूप निश्चित हुआ ।
• ‎26 जनवरी 1930 ईस्वी को स्वाधीनता दिवस के रूप में पूरे भारतवर्ष में मनाया गया और 26 जनवरी की तिथि को प्रतिवर्ष इसी दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया गया।
• ‎इसी अधिवेशन में तिरंगा ध्वज स्वीकार किया गया ।

45 वां अधिवेशन 1931

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 45 वें अधिवेशन 1931 का आयोजन कराची में किया गया था । जिसकी अध्यक्षता सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने की थी ।
• इस अधिवेशन में 'गांधी इरविन पैक्ट' को मंजूरी दी गई थी ।
• ‎किस अधिवेशन में पुनः कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज के लक्ष्य को पारित किया ।
• ‎इसी अधिवेशन में महात्मा गांधी ने कहा कि- "गांधी मर सकते हैं ,परंतु गांधीवाद हमेशा जिंदा रहेगा" ।

Posted on by