BCCI अवार्ड्स, 2016-17 एवं 2017-18

➡ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा 2016-17 एवं 2017- 18 हेतु वार्षिक पुरस्कारों का वितरण बंगलुरु में किया गया।

➡ सत्र  2016- 17 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर पंकज राय को मरणोपरांत कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया।

➡इसके अंतर्गत ₹2500000 की धनराशि एक प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

➡ बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर वूमेन डायना एडुल्जी  को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी परंतु डायना ने यह पुरस्कार लेने से मना कर दिया ।

➡ बीसीसीआई स्पेशल अवॉर्ड अब्बास अली बेग और स्वर्गीय नरेन कमाने को प्रदान किया गया

➡पिछले दो सत्रों 2016- 17 एवं 2017 -18 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर का पाली उमरीगर अवॉर्ड विराट कोहली को प्रदान किया गया।

➡वर्ष 2016- 17 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड हरमनप्रीत कौर को प्रदान किया गया।

वर्ष 2016- 17 की अन्य अवॉर्ड

लाला अमरनाथ अवॉर्ड

➡सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी में - परवेज रसूल

➡सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड प्रदर्शन घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता में -कुणाल पांड्या

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी

➡ U-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक रन हेतु -एन ठाकुर तिलक वर्मा ( हैदराबाद )

➡ U-16विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट हेतु-  रोहित दत्तात्रेय( विदर्भ सीए)

➡सीनियर घरेलू सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी  -पूनम राऊत

➡जूनियर घरेलू सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी -जेमिमाह रोड्रिगुएज

➡घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर -अनिल दांडेकर

➡बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (8 अंक )

वर्ष 2017 -18 के अन्य अवॉर्ड

लाला अमरनाथ अवार्ड

➡ सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर प्रदर्शन रणजी ट्राफी में -जलज सक्सैना (केरल)

➡सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर प्रदर्शन घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता में विशेष- दिवेश  पठानी ओ डी (SSCB)

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी

➡सीनियर घरेलू सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी -दीप्ति शर्मा

➡जूनियर घरेलू सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी- जेमिमाह रोड्रिगुएज

➡बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंटों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु- दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन

Posted on by