कोशिका विभाजन के समय घटने वाली विशेष घटनाएं

M अवस्था अथवा कोशिका विभाजन अवस्था

विभाजन के लिए तैयार कोशिका में निम्नलिखित विशेषता पाई जाती है

1 विभाजन के लिए तैयार कोशिका अन्य कोशिकाओं की अपेक्षा बड़ी दिखाई देने लगती है

2 इसमें डी एन ए की मात्रा सामान्य द्वीगुणित कोशिका के डीएनए से दुगनी होती है

3 केंद्रक पदार्थ के अधिक होने के कारण विभाजन के लिए तैयार कोशिका में न्यूक्लियोप्लाज्मिक सूची/ कैरीयोप्लाज्मिक सूचकांक बढ़ जाता है
Vn
कैरीयोप्लाज्मिक सूचकांक Np= -------
Vc-Vn

Np = कैरीयोप्लाज्मिक सूचकांक
Vn = केंद्रक का आयतन
Vc = कोशिका द्रव्य का आयतन

G0 अवस्था में यह सूचकांक स्थिर रहता है किंतु विभाजन के लिए तैयार कोशिका में अथवा विभाजित हो रही कोशिका में यह सूचकांक अधिक होता है
 
Posted on by