- ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट ने इस्राइल की अपस्ट्रीम कॉमर्स का अधिग्रहण किया।
- क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों का आंखों देखा हाल सुनाने वाले देश के बेहद लोकप्रिय कमेंटेटर जसदेव सिंह का निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।
- एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.3% रहने के अपने अनुमान को उसने बरकरार रखा है।
- दक्षिणी सूडान के डॉक्टर ईवान अतार अदाका ने संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी का प्रतिष्ठित नैनसेन अवॉर्ड जीता।
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जबकि भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और धाविका हिमा दास सहित 18 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।
- यूएई, अबू धाबी में इंटरफेद अलायन्स फोरम की मेजबानी करेगा ।
- सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में जेल सुधारों के पहलू को देखने के लिए और उनसे निपटने के उपायों का सुझाव देन के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।
- दिवंगत दक्षिण अफ्रीकी नेता के जन्म को सम्मान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र में नेल्सन मंडेला की एक प्रतिमा का अनावरण किया गया है ।
- आंध्र प्रदेश आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा जारी की गई “इज ऑफ़ लिविंग इंडेक्स" रैंकिंग में शीर्ष पर रहा है।
- रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में 37 वें तटरक्षक कमांडरों के सम्मेलन का उद्घाटन किया है।