आंध्र प्रदेश के नए राजकीय प्रतीक

➡30 मई 2018 को आंध्र प्रदेश राज्य के पर्यावरण ,वन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा राज्य के नए प्रतीकों को अधिसूचित किया गया।

नई राजकीय प्रतीक-

➡आंध्र प्रदेश के नए राज्य के प्रतीक एवं अविभाजित आंध्र प्रदेश के राज्य प्रतीक में केवल राजकीय पक्षी एवं राजकीय पुष्प में बदलाव किया गया है।

➡आंध्र प्रदेश के राजकीय प्रतीकों की सूची निम्नलिखित है-
राजकीय वृक्ष- नीम अथवा वेपा चेट्टू

राजकीय पुष्प- चमेली

राजकीय पक्षी- तोता

राजकीय पशु -काला हिरण

महत्वपूर्ण तथ्य-

➡राज्य के नए प्रतीकों को अधिसूचित किए जाने की घोषणा आंध्र प्रदेश सरकार के विभाजन के 4 वर्ष बाद की गई है।

➡गौरतलब है कि अविभाजित आंध्र प्रदेश का राजकीय पक्षी पलपिता था, जो कि वर्तमान में तेलंगना, उड़ीसा और कर्नाटक का राजकीय पक्षी है।

➡वहीं अविभाजित आंध्र प्रदेश का राजकीय पुष्प कुमुदिनी (water lily-Nymphaeaceace) था।

➡आंध्र प्रदेश में चमेली पुष्प का आर्थिक महत्व है, इस पुष्प की वाणिज्यक कृषि गुंटूर ,प्रकाशम ,कुरनूल ,कडप्पा अनंतपुर और चित्तूर जिलों में की जाती है

➡2 जून, 2014 को भारत के 29 वें राज्य के रूप में गठित तेलंगाना राज्य ने भी कुमुदनी को छोड़कर टंगिड़ी पुवु को राजकीय पुष्प के रूप में अपना लिया है।

➡इस पुष्प का तेलंगना राज्य के बतुकम्मा पर्व में बहुतायत में उपयोग होता है। 

Posted on by