नगालैंड को एक पर्यटन स्थल बनाने की पहल -

  • नगालैंड को एक पर्यटन स्थल बनाने की पहल -केन्द्र सरकार ने 'स्वदेश दर्शन योजना' के तहत नगालैंड को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 5 दिसंबर को एक परियोजना की शुरूआत की।
  • पर्यटन मंत्रालय ने 4 दिसंबर को एक बयान में बताया कि ‘जनजातीय सर्किट विकास: पेरेन-कोहिमा-वोखा परियोजना’ का उद्घाटन नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के.जे.अल्फोंस की मौजूदगी में किया गया।
  • यह पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत राज्य में लागू होने वाली पहली परियोजना है।
  • बता दें, कि 97.36 करोड़ रुपये की इस परियोजना को मंत्रालय ने नवम्बर, 2015 में मंजूरी दी थी।
  • इस परियोजना के अलावा मंत्रालय ने राज्य के लिए 99.67 करोड़ रुपये की लागत वाली ‘जनजातीय सर्किट विकास: मोकोचू-टयूनसांग-मोन’ परियोजना को भी मंजूरी दी है।
  • स्वदेश दर्शन योजना का उद्देश्य देश में योजनाबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर विषयगत सर्किटों का विकास करना है।
  • नगालैंड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है।
Posted on by