इस्लाम विश्व का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है जिस का विस्तार उतरी अफ्रीका तथा दक्षिणी पश्चिमी, दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी एशिया में हैं। इस्लाम धर्म का उदय सातवीं शताब्दी में अरब देश में हुआ था। जिसके संस्थापक एवं प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब थे। इस्लाम धर्म एकेईश्वरवाद को मानता है और प्रतिपादित करता है कि प्रलय (मृत्यु) के बाद सभी लोगों को अल्लाह के सम्मुख उपस्थित होकर अपने द्वारा किए गए शुभ-अशुभ कर्मों का लेखा-जोखा देना पड़ेगा और उसी के अनुसार उसे स्वर्ग या नरक मिलेगा मोहम्मद साहब का इस्लाम धर्म पुराने अरबी धर्म का विरोधी था। जिसके कारण उसका कड़ा विरोध हुआ और मोहम्मद साहब ने 24 सितंबर 622 को मक्का से भागकर मदीना में शरण ली। इसी दिन से मुसलमानों के हिजरी संवत की शुरुवात होती है। मदीना में रहकर मोहम्मद साहब ने इस्लाम धर्म को एक सुव्यवस्थित स्वरुप प्रदान किया इस्लाम धर्म के दो प्रमुख ग्रंथ हैं - कुरान और हदीसा, कुरान में वह सारा ज्ञान संग्रहित है जिसे स्वयं अल्लाह ने अपने दूत मोहम्मद साहब को पतभ्रष्ट लोगों को सही मार्ग दिखाने के लिए दिया था। हदिसा नाम ग्रंथ में मोहम्मद साहब के उपदेशों को संग्रहीत किया गया है । इस्लाम के दो प्रमुख संप्रदाय हैं सुन्नी और शिया। विश्व के लगभग 90% मुसलमान सुन्नी संप्रदाय से और शेष 10% पर शिया संप्रदाय संबंधित हैं। ईरान शिया बहुल देश है जबकि इराक, सीरिया, लेबनान आदि कुछ देशों में शिया अल्पसंख्यक रूप में पाए जाते हैं। इस्लाम धर्मवलम्बी सऊदी अरब में स्थित मक्का और मदीना को अति पवित्र नगर मानते हैं और प्रतिवर्ष यहां विश्व के कोने-कोने से हजारों मुसलमान यात्री हज करने आते हैं। मक्का मोहम्मद साहब की जन्मभूमि है और मदीना कर्मभूमि है।