लार्डकैनिंग(1856-1862ई0)
कैनिंग के समय में 1857ई0 का विद्रोह हुआ था।
यह भारत का अन्तिम गर्वनर जनरल एवं प्रथम वायसराय था।
कैनिंग के समय में इंडियन पैनेल कोड पारित हुआ।
इसके द्वारा कलकत्ता, मद्रास और बम्बई, में एक-एक उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी।
इसके द्वारा कलकत्ता, मद्रास और बम्बई में एक-एक विश्वविद्य़ालय की स्थापना की गयी।
कैनिंग के समय में 1856 ई0 में विधवा पुनर्विवाह अधिनियम पारित हुआ।
लार्ड एल्गिन (1862-64ई0)
इसने बहावी आन्दोलन का दमन किया।
जान लारेन्स (1864-1868)
लारेन्स ने भूटान को युद्व मे पराजित किया।
लारेन्स ने कैम्पबेल के नेतृत्व में एक अकाल समिति का गठन किया था।
लारेन्स ने यूरोप के साथ संचार व्यवस्था स्थापित की थी।
लार्ड मेयो (1869-1872)
1871ई0 में प्रथम अस्थायी जनगणना का कार्य प्रारम्भ हुआ।
1872ई0 में पंजाब में कूका विद्रोह हुआ।
1872ई0 में अजमेर में मेयो कालेज की स्थापना की ।
पोर्टब्लेयर में 1872ई0 में एक पठान शेरखाँ द्वारा इसकी हत्या कर दी गयी।
लार्ड नार्थ ब्रुक (1872-1876)
इसके समय में बंगाल में भयानक अकाल पड़ा था।
इसने बड़ौदा के मल्हार राव गायकवाड़ को भ्रष्टाचार के आरोप में पदच्युत कर मद्रास भेजा दिया।
-शेष अगले भाग में