स्वाजीलैंड देश के नाम परिवर्तन की घोषणा के विषय में जानकारी

➡हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड के राजा मस्वती तृतीय ने अपने देश स्वाजीलैंड का नाम बदलकर द किंगडम आफ इस्वातिनी रखने की घोषणा की।

➡इस्वातिनी का अर्थ है स्वाजियों की भूमि 

उद्देश्य

➡लोग स्वाजीलैंड को स्विट्जरलैंड के नाम से जोड़ कर भ्रमित हो जाते थे इस कारण नाम परिवर्तन की आवश्यकता महसूस की गई थी।

संबंधित तथ्य

➡स्वजीलैंड की आजादी के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजा ने इसकी अधिकारिक घोषणा की है ।

➡राजा मस्वाती तृतीय पिछले कई वर्षों से स्वीजीलैंड को इस्वातिनी के नाम से संबोधित कर रहे थे।

➡उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए और वर्ष 2014 में देश की संसद में संबोधन के अवसर पर भी उन्होंने इसी नाम का प्रयोग किया था ।

नाम परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ेगा ? -

➡देश के संविधान में स्वाजीलैंड नाम का 200 बार प्रयोग किया गया है जिसे बदलना होगा।

➡अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में भी देश का नाम फिर से पंजीकृत कराना होगा।

➡देश की मुद्रा  पर सेंट्रल बैंक आप स्वाजीलैंड मुद्रित है उसे बदलना पड़ेगा।

➡सरकारी वेबसाइट इंटरनेट डोमेन ,खिलाड़ियों की यूनिफॉर्म तथा सरकारी संस्थानों पर लिखे गए नाम भी अब फिर से बदले जाएंगे ।

स्वाजीलैंड के कुछ तथ्य

➡स्वाजीलैंड( वर्तमान में किंगडम ऑफ इस्वातिनी )दक्षिणी अफ्रीका में स्थित एक संप्रभु देश है ।

➡पूर्व की ओर मोजांबिक व उत्तर, पश्चिम तथा दक्षिण की ओर दक्षिण अफ्रीका इस स्थल अवरुद्ध देश के पड़ोसी हैं।

➡स्वाजीलैंड अफ्रीका के सबसे छोटे देशों में से एक है।

➡इस साम्राज्य की स्थापना 1881 ईसवी में ग्वाने तृतीय ने की थी।

➡बीसवीं सदी के आरंभिक वर्षों से लेकर वर्ष 1967 तक यह ब्रिटेन का संरक्षित राज्य था ।

➡इसे 6 दिसंबर 1968 को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

➡इस का कुल क्षेत्रफल 17364 वर्ग किलोमीटर है।

➡देश का वर्तमान संविधान वर्ष 2005 में स्वीकृत हुआ है।

➡स्वाजीलैंड की मुद्रा स्वाजी लीलांगिनी है ,जो दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा रैंड के अनुसार आंकी जाती है ।

➡स्वाजीलैंड की शाही और वैधानिक राजधानी- लोबाम्बा है।

➡ इसकी प्रशासनिक राजधानी- बाबाने है ।
 
➡इसका सबसे बड़ा नगर- बाबाने है।

Posted on by