यह मंच गैर-लाभकारी संस्थाएं है, जिसकी स्थापना जर्मनी में जन्मे जिनेवा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर क्लाउज शबाब द्वारा वर्ष 1971 में यूरोपीय प्रबंधन फॉर्म के रूप में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में की गई मंच की स्थापना के समय इसका मुख्य उद्देश्य अमेरिकी कंपनियों की भांति यूरोपीय कंपनियों के बेहतर प्रबंधन संस्कृति का विकास करना था। विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक का आयोजन स्विट्जरलैंड के दावोस में प्रत्येक वर्ष जनवरी में किया जाता है, जिसमें विश्व के विभिन्न देशों के राजनेता मुख्यतः एवं व्यापार मंत्री ,केंद्रीय बैंक गवर्नर, निजी कंपनियों के प्रमुख तथा नागरिक समाज के सदस्य सम्मिलित होते हैं ।विश्व आर्थिक मंच द्वारा समय-समय पर विभिन्न रिपोर्ट ओं का प्रकाशन किया जाता है ।जो भिन्न-भिन्न विषयों जैसे विकास ऊर्जा समावेशन प्रतिस्पर्धा इत्यादि से संबंधित होती हैं मंच द्वारा पिछले कुछ समय प्रकाशित रिपोर्ट निम्नलिखित हैं÷
The travel and tourism competitiveness report
The inclusive growth and development report
The global risk report
The global gendergap report