गुजरात सरकार भारत का पहला जैव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थापित करने की योजना बना रही है उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा विश्वविद्यालय की स्थापना से संबंधित विधेयक पारित होने के बाद इस विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
जैव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थापित करने का उद्देश्य क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है ,गुजरात बायोटेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी को विश्व स्तरीय अनुसंधान केंद्रित अकादमिक संस्थान के रूप में स्थापित किया जाएगा ।यह विश्वविद्यालय जैव प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रमुख मुद्दों और उनके समाधान की समीक्षा भी करेगा और उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ज्ञान एवं कौशल के साथ जन शक्ति का विकास करेगा, राज्य में एक मजबूत जैव प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए गुजरात सरकार ने राज्य जैव प्रौद्योगिकी मिशन गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र और सांवली प्रौद्योगिकी और व्यापार इनक्यूबेटर की स्थापना की है।
यह संगठन पहले से ही अनुसंधान मानव संस्थान विकास नीति आधारित स्टार्टअप और राज्य में उद्यमिता को बढ़ाने के लिए काम करते आ रहे हैं जो जयपुर प्रौद्योगिकी क्षेत्र को गति प्रदान करते हैं।