राष्ट्रीय आय

भारत में राष्ट्रीय आय और प्रति व्यक्ति आय की गणना का प्रथम प्रयास दादा भाई नौरोजी ने वर्ष 1867-68 ई० में किया था । नौरोजी के आकलन के अनुसार वर्ष 1868 ईस्वी में प्रति व्यक्ति की आय ₹20 थी। एफ सिर्रास ने वर्ष 1911 ईस्वी में प्रति व्यक्ति की आय ₹49 बताया । स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व इस दिशा में प्रथम अधिकारिक प्रयास वाणिज्य मंत्रालय (आर्थिक सलाहकार कार्यालय) द्वारा किया गया । वर्ष 1949 ईस्वी में भारत सरकार द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय आय समिति का अध्यक्ष पी.सी.महालनोबिस थे l डॉ. आर गाडगिल तथा वी.के.आर. वी.राव इस समिति के सदस्य थे l

किसी भी अर्थव्यवस्था में 1 वर्ष के दौरान उत्पत्ति अंतिम वस्तुओ (Final goods) तथा सेवाओ का मूल्य राष्टीय आय कहलाता हैं।

भारत में राष्ट्रीय आय के आंकड़े वित्तीय वर्ष पर  1 अप्रैल से 31 मार्च  पर आधारित है । भारत में संख्या की विभाग केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन  (स्थापना मई 1951 ईस्वी) राष्ट्रीय आय के आकलन एवं प्रकाशन के लिए उत्तरदाई है I कार्य में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन केंद्र संख्याकि संगठन की मदद करता है ।

Posted on by