समय व दूरी से सम्बंधित सूत्र व ट्रिक्स

दूरी= चाल× समय

चाल= दूरी/ समय

समय= दूरी/चाल

1 किलोमीटर/ घंटा=5/18 मीटर /सेकंड होता है

1 मीटर/ सेकंड = 18/5 किलोमीटर/ घंटा

1 किमी / घंटा = ⅝ मील /घंटा

1मील/घंटा = 22/15 फुट/सेकंड

कोई रेलगाड़ी किसी स्थिर वस्तु जैसे खंभा आदि को पार करने में अपनी लंबाई के बराबर दूरी तय करता है|

कोई रेलगाड़ी अपनी समानांतर किसी लंबी वस्तु जैसे फुल प्लेटफार्म या दूसरी रेलगाड़ी को पार करने में अपनी तथा उस वस्तु की लंबाई के योग के बराबर दूरी तय करती है|

जब दो गाड़ियां x और y एक ही दिशा में  क्रमश:A और B चाल से चल रही है तब

गाडियों का सापेक्ष चाल = A - B होगा |

जब दो गाड़ियां x और y विपरीत दिशा में  क्रमश:A और B चाल से चल रही है तब

गाडियों का सापेक्ष चाल = A + B होगा |

पानी के सम्बन्ध में बहाव की दिशा में नाव की चाल अपनी तथा पानी के चाल के योगफल के बराबर होती है यदि शांत जल में नाव की चाल A तथा धारा की चाल B है तो धारा के बहाव की दिशा में नाव की चाल = A+B

पानी के बहाव के विपरीत दिशा में नाव की चाल अपनी तथा पानी के चाल के अंतर के बराबर होती है यदि शांत जल में नाव की चाल A तथा धारा की चाल B है तो धारा के बहाव की विपरीत दिशा में नाव की चाल = A - B

यदि किसी समान दूरी को भिन्न-भिन्न चालो (x,y) से पूरा किया जाए तो औसत चाल = 2xy/(x+y) होगा |

Posted on by