महत्वपूर्ण समसमायिकी (भाग२)

*   अम्मा टू व्हीलर योजना-:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में स्वर्गीय 'जयललिता' के जन्म दिवस के अवसर पर "अम्मा टू व्हीलर योजना" की शुरुआत की। इस योजना के तहत कामकाजी महिलाओं को दो पहिया वाहन खरीदने पर 50% की सब्सिडी दी जाएगी।
*  बाल आधार कार्ड-:
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए 'नीले रंग' का 'बाल आधार कार्ड' पेश किया। 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक डीटेल्स की जरूरत नहीं होगी। 5 साल के बाद बच्चे की बायोमेट्रिक डीटेल्स को अपडेट कराना होगा। 7 वर्ष की आयु तक बायोमैट्रिक डीटेल्स अपडेट नहीं कराने पर  'बाल आधार' कार्ड खारिज हो जाएगा।
*  इकोनॉमिक्स टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट 2018-:
इकोनॉमिक्स टाइम्स ग्लोबल बिजनेस सम्मिट 2018 का आयोजन 'नई दिल्ली' में किया गया। इसका थीम "न्यू इकोनामी- न्यू रूल्स "था।
*   निवेश मित्र-:
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 'इन्वेस्टर्स समिट 2018' के दौरान शुरुआत की गई 'एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम' से परियोजनाओं को मंजूरी के लिए 'निवेश मित्र' "डिजिटल प्लेटफार्म" का निर्माण किया गया। इस तरह का डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है। यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018 की थीम "Powering New India"  है।
*   कुंवर बाई-:
छत्तीसगढ़ में 'स्वच्छ भारत अभियान' की ब्रांड एम्बेसडर थी, जिनका 106 वर्ष की आयु में रायपुर (छत्तीसगढ़) में निधन हो गया।
Posted on by