प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे की 29 अक्टूबर , 2018 को हुई शिखर वार्ता के बाद भारत और जापान ने एक हाई स्पीड रेल परियोजना और नौसेना सहयोग सहित छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके अतिरिक्त दोनों देशों के विदेश मंत्रियों तथा रक्षा मंत्रियों के बीच 2+2 वार्ता करने पर सहमति जताई गई ।
शिखर वार्ता में दोनों देशों ने भारत प्रशांत क्षेत्र के हालात सहित विभिन्न द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
भारत -जापान शिखर वार्ता के मुख्य बिन्दु :-
- भारत और जापान ने आपस में $75 अरब के बराबर विदेशी मुद्रा की अदला बदली की व्यवस्था का समझौता किया।
- दोनों देशों के बीच 'मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना' के लिए दूसरी किस्त पर समझौता हुआ ।
- इसके अतिरिक्त 'आयुष्मान भारत' से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं, डिजिटल साझेदारी, खाद्य प्रसंस्करण तथा नौसैनिक सहयोग को लेकर दोनों देशों के बीच समझौते किए गए।
- भारत के आयुष मंत्रालय और कनगावा प्रिफैक्चरल गवर्नमेंट के बीच सहयोग पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
- जापान ने अंतरराष्ट्रीय सोलर गठबंधन में शामिल होने के लिए भी सहमति प्रदान की ।
- दोनों नेताओं ने अपनी औपचारिक शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के बढ़ते खतरों और उसके वैश्विक पहुंच पर गहरी चिंता प्रकट की।
- इसके अतिरिक्त जापान में परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एन.एस.जी) की सदस्यता हासिल करने की भारत की कोशिश का समर्थन किया।