- संयुक्त राष्ट्र ( UN)ने 25 नवंबर , 2018 को उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा का चयन ' वैश्विक सतत ग्रहण 2025' में हिस्सा लेने के लिए किया।
- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर जिले के शहरों नोएडा और ग्रेटर नोएडा का चयन यूनिवर्सिटी सिटी श्रेणी में भारत से एक मात्र स्थान के तौर पर किया गया है।
- वैश्विक सतत शहर के निर्माण हेतु सितंबर 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सतत विकास लक्ष्य 2030 कार्यक्रम को अपनाया था।
- इसमें 17 लक्ष्य निर्धारित किए गए थे, जिन्हें वैश्विक लक्ष्यओ के नाम से जाना जाता है।
- इन लक्ष्यों का उद्देश्य गरीबी के सभी रूपों को पूरे विश्व से समाप्ति तथा सभी आयु के लोगों में स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना था।
संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य :-
- गरीबी के सभी रूपों की पूरे विश्व से समाप्ति।
- भूख की समाप्ति, खाद्य सुरक्षा और बेहतर पोषण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा।
- सभी आयु के लोगों में स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वास्थ्य जीवन को बढ़ावा ।
- समावेशी और न्याय संगत गुणवत्ता युक्त शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही सभी को सीखने का अवसर देना।
- लैंगिक समानता प्राप्त करने के साथ ही महिलाओं और लड़कियों को सशक्त करना।
- सभी के लिए स्वच्छता और पानी के सतत प्रबंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
- सस्ती, विश्वसनीय, टिकाऊ और आधुनिक ऊर्जा तक पहुंच सुनिश्चित करना इत्यादि।