सम- सामयिक -

  • वेनेसा पोन्स डे लियॉन बनी मिस वर्ल्ड 2018 चीन के सान्या में मिस वर्ल्ड-2018 कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया । इस समारोह में मेक्सिको की वेनेसा पोन्स डे लियॉन को मिस वर्ल्ड 2018 चुना गया। उन्हें मिस वर्ल्ड 2017 यानी भारत की मानुषी छिल्लर ने ताज पहनाया।
  • 34वां सार्क चार्टर दिवस 8 दिसंबर को मनाया गया शुभंकर शर्मा बने एशियाई टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट जीतने वाले सबसे युवा भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा एशियाई टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट जीतने वाले सबसे युवा भारतीय गोल्फर बन गए हैं। शुभंकर शर्मा से पहले ज्योति रंधावा (2002), अर्जुन अटवाल (2003), जीव मिल्खा सिंह (2006 और 2008) और अनिर्बान लाहिड़ी (2015) एशियाई टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट जीत चुके हैं। इनमें से कोई भी 30 वर्ष से कम उम्र का नहीं था जबकि शुभंकर शर्मा की उम्र अभी 22 वर्ष ही है।
  • ओपेक तेल उत्पादन में कटौती पर सहमति बनी पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उनके सहयोगी तेल उत्पादक देश छह महीने की अवधि के लिए 12 लाख बैरल प्रतिदिन की दर से कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती पर सहमत हो गए हैं। यह अवधि एक जनवरी से लागू होगी।
  • तमिलनाडु ने कावेरी औपचारिकता हेतु सुप्रीम कोर्ट में की याचिका दायर तमिलनाडु सरकार ने ''कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण'' (सीडब्ल्यूएमए) के पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। वर्तमान में, केन्द्रीय जल आयोग (Central Water Commission CWC) अध्यक्ष इस प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।
  • टैल्कम पाउडर स्वास्थ्य जोखिम मूल्यांकन मसौदा जारी टैल्कम पाउडर से गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा होने वाली चर्चा फिर से स्पॉटलाइट में है। 'हेल्थ कनाडा' ने सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए टैल्कम पाउडर उपयोग से जुड़े स्वास्थ्य जोखिम मूल्यांकन मसौदा जारी किया।
Posted on by