परीक्षा की दृष्टि से इतिहास से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी ।

भारतीय इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

1. महावीर स्वामी का जन्म 540 ईसा पूर्व में व मृत्यु पावापुरी में 72 वर्ष की उम्र में 468 ई. पू. में हुई ।
• इनका बचपन का नाम वर्धमान था ।
• ‎ माता का नाम त्रिशला (लिच्छवी राजकुमारी) तथा इनके पिता का नाम सिद्धार्थ था, जो ज्ञातृक कुल के प्रधान थे ।
• ‎ इनकी पत्नी यशोदा और पुत्री प्रियदर्शनी थी ।
• ‎ 12 वर्षौं की कठोर तपस्या के बाद 42 वर्ष की अवस्था में महावीर को जृम्भिकग्राम के समीप ऋजुपालिका के नदी के किनारे एक साल के वृक्ष के नीचे 'कैवल्य' की प्राप्त हुई ।
• ‎कैवल्य प्राप्त हो जाने के बाद महावीर स्वामी को केवलिन, जिन, अर्ह, निग्रंथ जैसी उपाधियों मिली ।

2. अशोक अपनी राज्याभिषेक के 10वें वर्ष बोधगया तथा 12वें वर्ष निगाली सागर एवं 20वें वर्ष लुंबिनी गया जहां उसने धार्मिक कर 'बलि' को माफ कर दिया तथा भूमि कर घटा कर 1/8 कर दिया । इसका उल्लेख रुम्मनदेई स्तंभलेख पर भी है । इसे अशोक का सबसे छोटा अभिलेख कहते हैं ।
• पांचवें शिलालेख के अनुसार अशोक ने अपने राज्याभिषेक के 13वें वर्ष जनता के बीच धर्म के प्रचार प्रसार के लिए धर्म महामात्र नामक अधिकारी की नियुक्ति की और 10वें वर्ष धम्म यात्रा प्रारंभ की ।
• ‎तृतीय शिलालेख में युक्त, रज्जुक और प्रादेशिक आदि अधिकारियों के नामों का उल्लेख प्राप्त होता है ।
• ‎सर्वप्रथम अशोक के अभिलेख की खोज (दिल्ली मेरठ अभिलेख) 1750 ईस्वी में टिफेन थेलर महोदय द्वारा की गयी ।

Posted on by