एंटीकाइथेरा प्रणाली 1901 में वैज्ञानिकों को एंटीकाइथेरा द्वीप पर मिली थी जिसके कारण इसका नाम एंटीकाइथेरा प्रणाली पड़ा ! लंबे समय से इस प्रणाली के आंतरिक तंत्र पर शोध चल रहा था और अब इसकी बाहरी सतहों की जांच चल रही है !
एंटीकाइथेरा से पहले अबेकस को विश्व का सबसे पहला कंप्यूटर माना जाता था ! लेकिन अलग-अलग प्रकार के शोध के बाद यह सिद्ध हो गया की एंटीकाइथेरा प्रणाली विश्व का पहला एनालॉग कंप्यूटर है ! 17 मई 2017 को गूगल द्वारा अपने होम पेज पर इसकी 115 एनिवर्सरी पर डूडल लगाया गया !