सामयिकी- 12 दिसम्बर 2018

  • हाल ही में "अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस" 11 दिसंबर को मनाया गया है। पहाड़ों के सतत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
  • हाल ही में "इंटर कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल" 'अग्नि-5' का सफलतापूर्वक परीक्षण 'उड़ीसा' में हुआ है। इस मिसाइल की रेंज 5000 किलोमीटर है।
  • हाल ही में राष्ट्रपति 'रामनाथ कोविंद' 'म्यांमार' की चार दिवसीय यात्रा पर गए हैं।
  • हाल ही में एन.पी.एस में केंद्र में योगदान को 14% तक बढ़ाया गया है।
  • हाल ही में "इंडिया डे" का उद्घाटन 'नई दिल्ली' में किया गया है।
  • हाल ही में 'मुशीरुल हसन' का निधन हुआ है, वह एक प्रसिद्ध 'इतिहासकार' थे। 2007 में उन्हें पद्मश्री मिला था। 71 वर्ष में इनका निधन हुआ है।
  • हाल ही में आईएएफ द्वारा "क्रॉस बो 2018" अभ्यास 'आंध्र प्रदेश' में आयोजित किया गया है।
  • हाल ही में 'पोलैंड' में "मिस्टर सुपर नेशनल 2018 खिताब" 'प्रथमेश मौलिंगकर' ने जीता है। यह 'गोवा' के हैं।
  • हाल ही में आरबीआई के नए गवर्नर 'शक्तिकांत दास' नियुक्त हुए हैं। यह 25वेंं नंबर के गवर्नर बने हैं। इनका कार्यकाल 3 साल का है।
  • हाल ही में वायु सेना प्रमुख 'जापान' की पांच दिवसीय यात्रा पर गए हैं।
  • हाल ही में "हैंड इन हैंड 2018" अभ्यास 'चेंगदू' में आयोजित किया गया है।
  • हाल ही में भारत ने 'तमिलनाडु' राज्य के लिए 'एडीबी' के साथ 31 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता किया है।
Posted on by