भूगोल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य जो सिविल सर्विसेज में सीधे-सीधे पूछ लिया जाता है । भाग -1

लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अक्सर पूछे जाने वाले तथ्य -

थाईलैंड ,लाओस और म्यांमार की सीमा से मिलकर स्वर्णिम त्रिभुज का निर्माण होता है जहां से रूअक एवं मेकांग नदी प्रवाहित होती है।
•  म्यामार दक्षिण- एशिया का देश है । इसका पुराना नाम बर्मा तथा इसकी राजधानी नाएप्पीडा है ।
•   लाओस दक्षिण पूर्वी एशिया देश हैं, इसकी राजधानी वियतनाम है ।
•    थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक है, तथा इसका पुराना नाम श्यामदेश है ।

कावेरी नदी

कावेरी नदी पश्चिमी घाट की ब्रह्मगिरि श्रेणी से निकलकर कावेरीपत्तनम के पास बंगाल की खाड़ी में गिरती है । यह केरल ,कर्नाटक ,तमिलनाडु तीन राज्य में विस्तृत है । इसके बाएं किनारे पर हेरांगी, हेमवती, शिम्स एवं अर्कावती तथा दाहिने किनारे पर भवानी, अमरावती, काबिनी, लक्ष्मण तीर्थ आदि मिलने वाली नदियां हैं ।
•  गोदावरी महाराष्ट्र के नासिक से निकलती है । प्रायद्वीपीय नदियों में यह सबसे लंबी नदी है। इसे दक्षिण भारत की गंगा कहते हैं । 
•  कृष्णा नदी महाबलेश्वर के पास एक झरने से निकलकर महाराष्ट्र, कर्नाटक होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं ।
•   महानदी का उद्गम रायपुर के धमतरी जिले में स्थित सेहाड़ा नामक पर्वत श्रेणी से हुआ है ।
•   सतलज नदी मानसरोवर झील के समीप स्थित राकस ताल से निकलती है और शिपकिला दर्रा के पास हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करती है । प्रसिद्ध भाखड़ा नांगल बांध इसी नदी पर है ।

Posted on by