गवर्नर जनरल-7

लार्ड मिन्टो द्वितीय (1905-1910ई0)

      इसी के समय मे सलीमुल्ला के द्वारा ढंाका में 1906ई0 में मुस्लिम लीग की स्थापना की गयी।

      1906ई0 में कलकत्ता अधिवेशन में काग्रेस द्वारा अपना लक्ष्य स्वराज घोषित किया गया।

      1907ई0 मे कांग्रेस का सूरत अधिवेशन में विभाजन हुआ।

      इसी के समय मे मार्ले-मिण्टों सुधार अधिनियम,1909 पारित हुआ।

      इस अधिनियम में मुसलमानों के लिये पृथक निर्वाचन की व्यवस्था की गयी थी।

लार्ड हार्डिग द्वितीय (1910-1915ई0)

      1911ई0 में तृतीय दिल्ली दरबार का आयोजन किया गया।

      जार्ज पंचम के राज्याभिषेक की दरबार में घोषणा की गयी।

      बंगाल विभाजन निरस्त किया गया।

      भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानान्तरित (1911ई0 में घोषणा एवं 1912ई0 में स्थानान्तरित) की गयी।

लार्ड चेम्स फोर्ड (1916-21ई0)

      कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन में कांग्रेस के दोनों गुटों (गरम दल एवं नरम दल) का एकीकरण हुआ।

      1916ई0 के कांग्रेस लखनऊ अधिवेशन में ही तिलक एवं एनीबेसेण्ट के प्रयासो से कांग्रेस एवं मुस्लिम लींग के बीच प्रसिद्ध लखनऊ समझौता(लखनऊ पैक्ट) मुस्लिम लीग के साथ समझौता हुआ।

      1916ई0 में पूना में महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुयी।

      इसी के काल मंे 1917ई0 शिक्षा पर सैडलर आयोग का गठन किया गया।

      एनीबेसेण्ट 1917 में कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्षा चुनी गयी।

      इसी के काल में 13 अप्रैल 1919ई0 को अमृतसर के जलिया वाला बाग हत्याकांड हुआ था।

      खिलाफत आन्दोलन एवं गाँधी जी का असहयोग आन्दोलन इसी के समय प्रारम्भ हुआ।

-शेष अगले भाग में

Posted on by