बंदरगाह
आंध्र प्रदेश में स्थित विशाखापट्टनम बंदरगाह देश का स्थलबध्द तथा सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह है । इस बंदरगाह से आयात से अधिक निर्यात किया जाता है, इसलिए इसे 'एंटीपोर्ट बंदरगाह' भी कहते हैं ।
• एन्नोर बंदरगाह तमिलनाड के तट पर चेन्नई के उत्तर में स्थित है । कोयले के व्यापार हेतु इस बंदर का विशेष महत्व है ।
• मुंबई बंदरगाह एक प्राकृतिक बंदरगाह है । इसे भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है । भारत का सर्वाधिक व्यापार इसी बंदरगाह से होता है ।
• हल्दिया बंदरगाह पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के मुहाने पर स्थित है । पेट्रोलियम व्यापार हेतु इस बंदरगाह का विशिष्ट महत्व है ।
विश्व की 5 सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी
वह समस्त भू -क्षेत्र (जल ग्रहण क्षेत्र) जहां का जल किसी नदी तथा उसकी सहायक नदियों से होकर प्रवाहित होता है, उसे 'नदी द्रोणी' कहते हैं ।
विश्व की 5 सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी -
अमेजन> कांगो >नील >रियो डी ला प्लाटा> मिसिसिपी
विश्व की अन्य जनजातियां
खिरगीज - मध्य एशिया
सकाई - मलाया प्रायद्वीप
बोरो - पश्चिमी अमेजन बेसिन
जुलु - दक्षिण अफ्रीका