14 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ?

【देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं हुईं, आइए जानते हैं】:-

  • रुआल आमुन्सन 1911 में दक्षिणी ध्रुव की यात्रा।
  • एनी बेसेन्ट को 1921 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने ‘डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स’ की उपाधि से विभूषित किया।
  • सन 1922 में यूनाइटेड किंगडम में आम चुनाव।
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 1946 में भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
  • ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 1982 में 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
  • जनरल हुसैन मोहम्मद इरशाद ने 1983 में खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
  • बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने 1995 में पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
  • ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में कटौती के लिए 1997 में विश्व के सभी देश सहमत।
  • सन 1998 में हुए 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • जॉर्ज वॉकर बुश 2000 में अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • पाकिस्तान ने 2002 में दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।
  • अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने 2003 में इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।
  • मैक्सिको के मेरिदा में 2003 में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
  • बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान 2007 में अलग किये गए।
  • उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद 2007 में रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
  • भारत ने 2008 में अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।
Posted on by