【देश और दुनिया में आज 15 दिसम्बर के दिन की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं की सूची】:-
★ सन 1516 मेंं दक्षिणी अमरीकी देश अर्जेनटइना की खोज के बाद, स्पेन के आप्रवासियों का पहला गुट इस स्थान पर पहुँचा। इस प्रकार इस देश पर स्पेन का अधिकार आरंभ हुआ।
★ सन 1749 मेंं छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई।
★ 1852 मेंं एफिल टावर बनाने वाले फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का जन्म हुआ।
★ सन 1852 मेंं फ्रांस के भौतिकशास्त्री तथा प्रसिद्ध आविष्कारक हेनरी बेकरेल का पेरिस में जन्म हुआ। उन्होंने
★ सन 1896 मेंं ईसवी में ऐसे पदार्थ की खोज की जो रेडियो धार्मिता की विशेषता रखता था।
★ सन 1939 में अमेरिका के डेलावेयर में पहली बार नॉयलन के धागों का व्यवसायिक उत्पादन शुरू हुआ।
★ सन 1950 मेंं भारत रत्न से अलंकृत और स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ।
★ सन 1953 मेंं भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
★ सन 1961 मेंं नाजी तानाशाह अडोल्फ हिटलर के यहूदी नरसंहार में व्यवस्थित कत्लेआम के आयोजक आडोल्फ आइषमन को मौत की सजा सुनाई गई।
★ सन 1965 मेंं बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
★ सन 1966 मेंं दुनिया की सबसे बड़ी एनीमेशन कंपनी के संस्थापक वॉल्ट डिज़नी का निधन हुआ।
★ सन 1973 मेंं अरब इसराइल युद्ध के चलते अरब तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने अमरीका को तेल बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया। जिससे तेल की क़ीमतें तीन डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर अचानक 11 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचीं।
★ सन 1976 में न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
★ सन 1991 मेें जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को सिनेमा जगत में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
★ सन 2001 में ग्यारह सालों तक बंद रहने के बाद दुनिया के एक अजूबे पीसा की मीनार को जनता के लिए फिर से खोला गया।