भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर -

  • भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर नियुक्त-केंद्र सरकार ने भूतपूर्व वित्त सचिव शक्तिकांत दास को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 25वें गवर्नर के रूप में दिसंबर 11, 2018 को नियुक्त किया।
  • शक्तिकांत दास की नियुक्ति तीन साल के लिए हुई हैं और वह उर्जित पटेल की जगह लेंगे, जिन्होंने 10 दिसंबर, 2018 की शाम को अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया था।
  • दास 1980 बैच के तमिलनाडु काडर के IAS अधिकारी हैं। वह वित्त आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। शक्तिकांत दास ने नवंबर 8, 2016 को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू कियेगए नोटबंदी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी करने और आपूर्ति में भी अहम् भूमिका निभाई।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की स्थापना 1935 में हुई थी और इस संस्थान के पहले गवर्नर सर ओस्बोर्ने स्मिथ थे। भारतीय रिज़र्व बैंक में गवर्नर के अलावा चार डिप्टी गवर्नर होते हैं। वर्तमान में इनके नाम हैं बी पी कनुनगो, एन एस विश्वनाथन, वायरल आचार्य और महेश कुमार जैन। चार डिप्टी गवर्नर दो पारंपरिक रूप से RBI रैंक से होते हैं और बैंक के कार्यकारी निदेशकों से चुने जाते हैं।
Posted on by